spot_img
spot_img
HomecrimeHazaribagh News: हजारीबाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, केरेडारी का पंचायत सेवक...

Related Posts

Hazaribagh News: हजारीबाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, केरेडारी का पंचायत सेवक 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Hazaribagh News: सड़क निर्माण का बिल पास करने के एवज में मांग रहा था घूस; एसीबी (ACB) की टीम ने बिछाया जाल

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी की टीम ने केरेडारी प्रखंड के पंचायत सेवक तालेश्वर दास को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पंचायत सेवक वर्तमान में केरेडारी प्रखंड की कराली (Karali) और पाताल (Patal) पंचायत में पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत था।

Hazaribagh News: बिल पास कराने के एवज में मांगी जा रही थी रिश्वत, एसीबी ने किया सत्यापन

मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत सेवक तालेश्वर दास सड़क निर्माण कार्य से जुड़े एक बिल को पास करने के एवज में अनुचित लाभ यानी रिश्वत की मांग कर रहा था। इस मांग से परेशान होकर वादी (शिकायतकर्ता) ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की हजारीबाग इकाई से इसकी लिखित शिकायत की थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने नियमानुसार पूरे मामले का गोपनीय सत्यापन (Verification) कराया। सत्यापन के दौरान पंचायत सेवक द्वारा घूस मांगे जाने का आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके बाद एसीबी ने एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी पंचायत सेवक को 9,000 रुपये नकद रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ में जुटी हुई है। इस कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

READ ALSO: Bokaro News: चास मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दामोदर नदी किनारे चल रही अवैध महुआ शराब भट्ठी ध्वस्त; 5 क्विंटल जावा महुआ नष्ट

Latest Posts