spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलचाईबासाChaibasa News: ट्रांसफार्मर पर चढ़ने से युवक की करंट लगकर मौत, चक्रधरपुर...

Related Posts

Chaibasa News: ट्रांसफार्मर पर चढ़ने से युवक की करंट लगकर मौत, चक्रधरपुर के देवगांव में हादसा

  • सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रामचंद्रपुर गांव निवासी गंगा तांती के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी के साथ मामा के घर आया हुआ था।

ट्रांसफार्मर पर चढ़ते ही करंट की चपेट में आया

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच की है। गंगा तांती घर के बाहर सोया हुआ था। इसी दौरान वह अचानक उठकर पास स्थित ट्रांसफार्मर की ओर गया और उस पर चढ़ गया। ट्रांसफार्मर पर चढ़ते ही वह 11 हजार वोल्ट बिजली की चपेट में आ गया और करंट से वहीं चिपक गया।

बिजली काटने के बाद नीचे उतारा गया शव

घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पहले लाइन काटी, जिसके बाद युवक को ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा मृतक

मृतक के बड़े भाई जुगल तांती ने बताया कि गंगा तांती और उसकी पत्नी दोनों मानसिक रूप से अस्वस्थ थे तथा उनका इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने अचानक यह कदम उठाया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Also Read : Ranchi Dowry Death Case: दहेज हत्या में पति, सास-ससुर और देवर को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

Latest Posts