spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरGiridih Well Drowning Case : कुएं में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों...

Related Posts

Giridih Well Drowning Case : कुएं में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

  • शौच के लिए घर से निकली थीं बच्चियां, अगले दिन कुएं में तैरते मिले शव

Giridih Well Case : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लालोकोनी गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

मृत बच्चियों की पहचान नगमा खातुन और साहिन प्रवीण के रूप में हुई है। दोनों शुक्रवार रात घर से शौच के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।

अगले दिन कुएं में मिले शव

रातभर परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह खोजबीन के दौरान दोनों के शव गांव के कुएं में तैरते हुए मिले। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाले गए

स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी पिंकू कुमार के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

स्थानीय प्रतिनिधि का बयान

जिप सदस्य अनुप कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Latest Posts