spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलArka Jain University Campus Placement News : प्लेसमेंट का 'पावरहाउस' बनी अरका...

Related Posts

Arka Jain University Campus Placement News : प्लेसमेंट का ‘पावरहाउस’ बनी अरका जैन यूनिवर्सिटी, दिग्गज कंपनियों ने छात्रों पर जताया भरोसा, मिला लाखों का पैकेज

  • बी.टेक, एमबीए और बीसीए के छात्रों ने दिखाया दम; अहमदाबाद से लेकर जमशेदपुर तक मिली बड़ी जिम्मेदारियां

Arka Jain University Campus Placement News : अरका जैन यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में एस बार फिर अपनी प्रतिभा साबित की है। एक के बाद एक प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों की लगातार सफलता ने अरका जैन यूनिवर्सिटी को प्लेसमेंट का ”पावरहाउस’ बना दिया है। यूनिवर्सिटी के छात्रों का चयन देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है। इनमें टीटीईसी होल्डिंग्स, आईएनसी, रामकृष्णा फोर्जिंग और नौकरी डॉट कॉम (Naukri.com) शामिल हैं। यह संस्थान की गुणवत्ता शिक्षा और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण का परिचायक है।

टीटीईसी होल्डिंग्स में 9 छात्रों का चयन, अहमदाबाद में मिलेगी नियुक्ति

प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए, बीबीए, बीकॉम, बीसीए एवं बीटेक (सीएसई) के कुल 09 छात्रों का चयन टीटीईसी होल्डिंग्स, आईएनससी में हुआ है। इन छात्रों का कंपनी में ‘कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव’ के पद पर चयन हुआ है। इन सभी छात्रों को अहमदाबाद (गुजरात) में 3.48 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्त किया जाएगा। चयनित छात्रों में राशिका राज, जेशान अहमद, हर्षित प्रसाद, सिजल शर्मा, शालिनी कुमारी, जानवी कुमारी, स्नेहा मजूमदार, प्रज्ञा त्रिवेदी एवं शैलेश कुमार शामिल हैं।

रामकृष्णा फोर्जिंग में इंजीनियरिंग छात्रों का चयन

वहीं, बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के 06 छात्रों का रामकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड में ‘ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET)’ के रूप में चयन हुआ है। जमशेदपुर स्थित इस कंपनी में चयनित छात्रों में अभिषेक कुमार गौतम, अमन दानिश खान, अमरजीत यादव, अंकित कुमार मिश्रा, सौरभ कुमार एवं कन्हैया शर्मा शामिल हैं। इन्हें कंपनी की ओर से 3.2 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया है। यह कंपनी पिछले चार दशकों से मेटल फॉर्मिंग क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाए हुए है।

Naukri.com में 6 लाख पैकेज पर चयन

इसके अलावा एमबीए (मार्केटिंग एवं मानव संसाधन) के छात्र बी. आशीष पॉल का चयन नौकरी डॉट कॉम (Naukri.com) में ‘सीनियर एग्जीक्यूटिव- कॉर्पोरेट सेल्स’ पद पर हुआ है। उन्हें जमशेदपुर में 6 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के साथ नियुक्ति मिली है। सर्वविदित है कि संजीव भिखचंदानी द्वारा स्थापित Naukri.com देश का अग्रणी रोजगार मंच है, जो लाखों नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं को जोड़ता है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण का परिणाम

अरका जैन यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि विश्वविद्यालय अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक ज्ञान और उद्योग की मांगों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। लगातार मिल रही प्लेसमेंट सफलता संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इसे भी पढ़ें : GST reforms India conference Saraikela : इस्टिट्यूट फॉर एजुकेशन में जीएसटी सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, ग्रामीण-शहरी रोजगार पर हुआ मंथन

Latest Posts