spot_img
spot_img
HomeBJPBJP State Incharges: भाजपा के झारखंड-बिहार समेत अन्य राज्य प्रभारियों का ऐलान,...

Related Posts

BJP State Incharges: भाजपा के झारखंड-बिहार समेत अन्य राज्य प्रभारियों का ऐलान, देखें सूची

BJP State Incharges : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस सूची को बेहद अहम माना जा रहा है। इस पूरी कवायद में चुनावी राज्यों के साथ-साथ झारखंड और बिहार जैसे राज्यों पर पार्टी का विशेष फोकस दिखा है। राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग के हस्ताक्षर से जारी इस सर्कुलर ने कई राज्यों के राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश की है

BJP State Incharges: झारखंड और बिहार के नेताओं का बढ़ा कद

नई सूची में झारखंड और बिहार के नेताओं पर पार्टी आलाकमान ने खूब भरोसा जताया है। बिहार की कमान हरीश द्विवेदी को सौंपी गई है, जिन्हें प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, झारखंड में सौरभ सिंह और बिहार से आने वाली निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि झारखंड के कद्दावर नेताओं को अन्य राज्यों में अहम दायित्व मिले हैं। झारखंड के डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का सह-प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह बिहार के देवेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल के चुनावी मोर्चे पर बिहार के राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को सह-प्रभारी बनाकर अहम जिम्मेदारी दी गई है

BJP State Incharges: यूपी, पंजाब और महाराष्ट्र की कमान दिग्गजों के हाथ

आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में दिग्गज रणनीतिकारों को उतारा गया है। उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा सह-प्रभारी के रूप में मोर्चा संभालेंगे। महाराष्ट्र में भी चुनावी हलचल तेज है। वहां की जिम्मेदारी बैजयंत जय पांडा को दी गई है। उनका साथ देने के लिए अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और अलका गुर्जर को सह-प्रभारी की कमान सौंपी गई है

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़, तो राजस्थान की कमान संजय भाटिया को

पार्टी ने कई अन्य महत्वपूर्ण राज्यों में भी नए सिरे से बिसात बिछाई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी की अहम जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ सिद्धार्थ शम्भू को राज्य का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। पड़ोसी राज्य राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी की कुर्सी मिली है। राजस्थान में कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह-प्रभारी की भूमिका निभाएंगे। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को मजबूती से साधने का स्पष्ट संदेश दिया है।

देशभर में हुआ बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, कई नए चेहरों को मौका

इस सूची में कुल 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सांगठनिक नियुक्तियां की गई हैं। दिल्ली की जिम्मेदारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को मिली है, जबकि जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शनाबेन जरदोश उनके साथ सह-प्रभारी होंगे। मध्य प्रदेश में बिप्लब कुमार देब को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है। गुजरात का प्रभार तरुण चुघ के पास है। इसके अलावा, असम में मंगल पांडे, पश्चिम बंगाल में सुनील बंसल और ओडिशा में श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी को प्रभारी की कमान मिली है। पार्टी ने राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष और राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेंद्र पाण्डेय को भी इन नियुक्तियों की आधिकारिक सूचना भेज दी है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं

इसे भी पढ़ें : Education Leadership: MLA सरयू राय बने IIBM Group के मुख्य संरक्षक

Latest Posts