spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur BJP Meeting : भाजपा घाघीडीह मंडल की बैठक में तीखे तेवर,...

Related Posts

Jamshedpur BJP Meeting : भाजपा घाघीडीह मंडल की बैठक में तीखे तेवर, अपराध और अव्यवस्था पर कड़ा प्रहार

  • आत्मनिर्भर मंडल अभियान पर जोर, संगठन मजबूती की रणनीति तैयार

Jamshedpur BJP Meeting : भारतीय जनता पार्टी के घाघीडीह मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक प्रदेश द्वारा निर्देशित आत्मनिर्भर मंडल अभियान के तहत हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।

अपराध, जल संकट और बिजली कटौती पर उठे सवाल

बैठक में क्षेत्र में बढ़ते अपराध, गहराते जल संकट, लगातार हो रही बिजली कटौती और सदर अस्पताल में कथित अनियमितताओं जैसे गंभीर मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जनता अब अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी।
पार्टी की ओर से यह भी संदेश दिया गया कि अपराधियों को संरक्षण देने वाली व्यवस्था को जवाब देना होगा और पानी-बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही अब स्वीकार्य नहीं है।

अस्पताल व्यवस्था पर आंदोलन की चेतावनी

बैठक में यह भी कहा गया कि यदि अस्पतालों में चल रही धांधलियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। इस मुद्दे पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आवाज उठाने की बात कही।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

बैठक के बाद मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस पहल से संगठन में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्रियों का जन्मदिन मनाया गया

बैठक के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के जन्मदिन के अवसर पर मिठाई वितरण कर कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ शुभकामनाएं दीं।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

बैठक में जिला महामंत्री जितेंद्र राय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा सहित मंडल के कई वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रमेश कुशवाहा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन धीरज सिंह (मुन्ना) ने किया। इस दौरान मंडल के उपाध्यक्ष सुशील सिंह, गौरीशंकर सिंह सेरा, राजेश शर्मा, कमल राठौर, मंत्री आशा जायसवाल, भोला यादव, कार्यालय मंत्री ललन गोस्वामी, कोषाध्यक्ष ललित साहू, मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता और आईटी सेल प्रभारी सौरभ दास समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Also Read: Jharkhand News: रिटायर्ड शिक्षक के घर बड़ी चोरी, गहने-नकदी के साथ कार भी ले उड़े चोर

Latest Posts