spot_img
spot_img
HomecrimeHazaribagh News: हजारीबाग के एके इंटरनेशनल होटल पर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर...

Related Posts

Hazaribagh News: हजारीबाग के एके इंटरनेशनल होटल पर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली, कोयला कारोबारियों को दी धमकी

Hazaribagh News: सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी हमले की धमकी; न्यू बिरसा साइडिंग में अवैध उत्खनन के आरोप के साथ पुलिस-প্রशासन से जांच की मांग

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के ओमपुरी स्थित प्रतिष्ठित ‘एके इंटरनेशनल होटल’ (AK International Hotel) पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर राहुल दुबे ने सोशल मीडिया पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खुद ली है। विज्ञप्ति में उसने साफ तौर पर धमकी दी है कि अभय सिंह द्वारा उसके फोन कॉल और मैसेज को नजरअंदाज किया गया, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही उसने अभय सिंह के परिवार पर भी हमले की धमकी दी है।

कोयला कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों को बिना संपर्क किए कारोबार न करने की चेतावनी

कुख्यात राहुल दुबे ने अपनी इस विज्ञप्ति के जरिए हजारीबाग के तमाम कोयला कारोबारियों (Coal Traders) और ट्रांसपोर्टरों को भी खुली चेतावनी दी है। उसने कहा है कि उससे या उसके गिरोह से संपर्क किए बिना क्षेत्र में कोई भी कोयला कारोबार या ट्रांसपोर्टिंग का काम नहीं करे।

इसके अलावा, विज्ञप्ति में न्यू बिरसा साइडिंग (New Birsa Siding) में कथित रूप से अवैध कोयला उत्खनन (Illegal Coal Mining) हो रहा होने का गंभीर आरोप लगाया गया है और इस दौरान कुछेक लोगों के नाम भी लिए गए हैं। अपराधी ने पुलिस और प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। इस धमकी और गोलीबारी के खुलासे के बाद से स्थानीय कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों में भारी दहशत का माहौल है, और पुलिस प्रशासन इस मामले में बेहद सतर्क हो गया है।

read also:Jamtara News: नारायणपुर में सनसनीखेज वारदात, पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या की; मुख्य गेट पर करंट प्रवाहित कर रची थी साजिश

Latest Posts