spot_img
spot_img
HomecrimeBokaro News: फुसरो ओवरब्रिज पर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक...

Related Posts

Bokaro News: फुसरो ओवरब्रिज पर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल, स्थानीय लोगों ने की दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग

Bokaro News: हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, जाम के बीच लोगों ने प्रशासन से ‘नो एंट्री’ लागू करने की उठाई जोरदार मांग

Bokaro News: बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुसरो ओवरब्रिज पर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा एक अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने अद्भुत तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

जाम से जूझना पड़ा राहगीरों को, ओवरब्रिज पर लगी वाहनों की कतार

हादसे के बाद फुसरो ओवरब्रिज पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दुर्घटना के कारण पुल के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आवागमन सुचारू कराया। घायल युवक स्थानीय क्षेत्र का ही निवासी बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा, दिन में भारी वाहनों पर ‘नो एंट्री’ की मांग

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों और राहगीरों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाते हुए फुसरो शहर में दिन के समय भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध (No Entry) लगाने की मांग तेज कर दी है।

ग्रमीणों और दुकानदारों का कहना है कि सुबह से लेकर शाम तक बाजार, स्कूलों और अन्य जरूरी कार्यों के सिलसिले में आम नागरिकों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे व्यस्त समय में भारी वाहनों के बेरोक-टोक परिचालन से आए दिन भीषण सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और यातायात विभाग से मांग की है कि फुसरो शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के लिए एक निश्चित समय-सीमा तय की जाए ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

read also:Latehar News: चक्रवात अर्नब के असर से लातेहार में बदला मौसम, महुआडांड़ में 12 घंटे से बिजली ठप; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Latest Posts