spot_img
spot_img
HomecrimeAdityapur Police Raid: कुख्यात कदीम खान के आर्थिक नेटवर्क पर वार

Related Posts

Adityapur Police Raid: कुख्यात कदीम खान के आर्थिक नेटवर्क पर वार

मुस्लिम बस्ती में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी, खाली कराए गए मकान, पत्नी डोली परवीन की संपत्ति भी रडार पर

Adityapur Police Raid: सरायकेला-खरसावां जिले में संगठित अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने आर-पार की जंग छेड़ दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को आदित्यपुर (Adityapur) में बड़ा एक्शन हुआ। थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने एच रोड स्थित मुस्लिम बस्ती में ताबड़तोड़ छापेमारी की। यहां कुख्यात अपराधी कदीम खान से जुड़े कई मकानों और जमीनों की गहन तलाशी ली गई। इस सख्त कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Adityapur Police Raid: संदिग्ध गतिविधियों का बना था अड्डा, पुलिस ने खाली कराए मकान

पुलिस को इलाके से लगातार गोपनीय सूचनाएं मिल रही थीं। कदीम खान के इन ठिकानों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता था। यहीं से नशा तस्करी और अन्य अवैध धंधों की रणनीति बनाई जा रही थी। पुलिस टीम ने पहुंचते ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली। मकानों में रह रहे संदिग्ध किराएदारों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी कमरों को खाली कराकर अचल संपत्तियों से जुड़े कागजात जब्त कर लिए गए।

Adityapur Police Raid: किराए की रकम से जुर्म की फंडिंग, पत्नी डोली परवीन के खाते खंगाल रही पुलिस

तफ्तीश में एक बेहद चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। पुलिस को शक है कि इन मकानों से मिलने वाला किराया सीधे तस्करी नेटवर्क में लगाया जा रहा था। किराए की मोटी रकम से फरार बदमाशों को आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही थी। अब जांच की आंच कदीम की पत्नी डोली परवीन तक पहुंच गई है। पुलिस उसके नाम पर दर्ज संपत्तियों, भूखंडों और बैंक खातों की कुंडली खंगाल रही है।

अपराधियों के पनाहगारों पर होगी सख्त कार्रवाई, एसडीपीओ ने दी दो टूक चेतावनी

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि जिले में माफिया तंत्र के खिलाफ अभियान लगातार चलेगा। अपराधियों को पनाह देने वालों और उनके सहयोगियों पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस अब सिर्फ गिरफ्तारियां नहीं कर रही, बल्कि उनके आर्थिक स्रोतों को भी ध्वस्त कर रही है। सूत्रों की मानें तो बहुत जल्द कदीम के अन्य करीबियों और सिंडिकेट से जुड़े सफेदपोशों पर भी कानूनी गाज गिर सकती है।

इसे भी पढें : Mango Robbery Attempt: चाकू दिखा मोबाइल दुकान में लूट का प्रयास

Latest Posts