उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन, महामंत्री आर.के. सिंह बोले- हर हाल में सुरक्षित रहेंगे कर्मचारियों के हित
Tata Motors Bonus: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन (Tata Motors Workers Union) के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह का सोमवार को ट्रांसमिशन डिवीजन में भव्य स्वागत किया गया। डिवीजन के उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों ने दोनों शीर्ष नेताओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने नेताओं को फूल-मालाओं से लाद दिया। समारोह के दौरान कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Tata Motors Bonus: कर्मचारी हितों की रक्षा पहली प्राथमिकता, समस्याओं पर लगातार एक्शन जारी
सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री आर.के. सिंह ने कामगारों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा यूनियन का पहला संकल्प है। शॉप फ्लोर पर बेहतर कार्य वातावरण और सुरक्षा पर लगातार काम हो रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों से जुड़े हर मुद्दे को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। यूनियन हर सुख-दुख में कामगारों के साथ खड़ी है।

Tata Motors Bonus: प्रबंधन और कामगारों का बेहतर तालमेल ही कंपनी की असली ताकत
महामंत्री ने कहा कि मजबूत औद्योगिक रिश्ते आपसी विश्वास और संवाद पर टिके हैं। प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक तालमेल बेहद जरूरी है। इसी समन्वय के बल पर प्लांट नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। प्रबंधन की ओर से जीएम पी.के. सिन्हा ने भी कर्मचारियों के अनुशासन और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के समर्पण से ही संस्थान निरंतर प्रगति कर रहा है।
डीजीएम समेत कई अधिकारी हुए शामिल, उपाध्यक्ष अमित सिंह ने जताया आभार
कार्यक्रम का कुशल संचालन यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बी.के. शर्मा ने किया। इस दौरान डीजीएम सुनील जायसवाल और आशुतोष त्रिपाठी समेत प्रबंधन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के अंत में उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन डिवीजन हमेशा यूनियन नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। मौके पर सभी कमेटी मेंबर और सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Tatanagar Station : टाटानगर स्टेशन की दिसंबर 2028 तक बदलेगी सूरत


