spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलTatanagar Station : टाटानगर स्टेशन की दिसंबर 2028 तक बदलेगी सूरत

Related Posts

Tatanagar Station : टाटानगर स्टेशन की दिसंबर 2028 तक बदलेगी सूरत

दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम मनीष जैन ने परखीं सुविधाएं, वंदे भारत डिपो और थर्ड लाइन योजना की भी समीक्षा

Tatanagar Station: दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक (AGM) मनीष जैन सोमवार को टाटानगर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे कायाकल्प कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेशन के मुख्य भवन और सेकंड एंट्री का निरीक्षण किया। एजीएम ने दिसंबर 2028 तक पुनर्विकास का काम हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।

Tatanagar Station: सेकंड एंट्री तक परखी व्यवस्था, तय समय में काम पूरा करने पर जोर

अफसरों ने प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक का हाल देखा। निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसका ख्याल रखने को कहा गया। अब तक हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश की गई। एजीएम ने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने इंजीनियरों को समय-सीमा के भीतर काम समेटने की सख्त हिदायत दी।

Tatanagar Station: वंदे भारत कोचिंग डिपो और तीसरी रेल लाइन पर बनी रणनीति

दौरे में टाटानगर में बनने वाले वंदे भारत कोचिंग डिपो की तैयारियों की समीक्षा हुई। इसके अलावा टाटानगर से आदित्यपुर के बीच प्रस्तावित थर्ड लाइन प्रोजेक्ट पर मंथन किया गया। इस परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने की रणनीति बनी। बैठक में दिसंबर 2026 तक खड़गपुर, आद्रा और रांची रेल मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य पूरा करने का लक्ष्य दोहराया गया।

जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रोज चलाने की उठी मांग, एजीएम ने बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

निरीक्षण के दौरान सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने एजीएम से मुलाकात की। उन्होंने टाटा-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रोजाना चलाने की मांग रखी। फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ तीन दिन चलती है। एजीएम मनीष जैन ने यात्रियों की इस मांग को रेलवे बोर्ड तक पहुंचाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि फेरे बढ़ाने का अंतिम फैसला बोर्ड स्तर पर ही होगा।

इसे भी पढ़ें : Jallianwala Bagh Express: ट्रेन का परिचालन रद करने पर गहराया आक्रोश

Latest Posts