spot_img
spot_img
HomeझारखंडPalamu News: पलामू के पोलपोल बाजार में हार्डवेयर दुकान में भीषण आग,...

Related Posts

Palamu News: पलामू के पोलपोल बाजार में हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, 50 से 60 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख

  • सतबरवा थाना क्षेत्र में देर रात लगी आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, आग लगने के कारणों की जांच जारी

Jharkhand: के पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र स्थित पोलपोल बाजार में बुधवार देर रात एक हार्डवेयर एवं सेनेटरी दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। घटना में दुकान में रखा हार्डवेयर, सेनेटरी सामान, सीमेंट सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस अग्निकांड में करीब 50 से 60 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Palamu News: मौसम खराब होने के कारण समय से पहले बंद की थी दुकान

जानकारी के अनुसार, पोलपोल बाजार स्थित आहार के पास नागेंद्र विश्वकर्मा की विश्वकर्मा हार्डवेयर सह सेनेटरी दुकान संचालित है। बुधवार शाम मौसम खराब होने के कारण उन्होंने रोजाना की तुलना में पहले ही दुकान बंद कर घर लौट गए थे। रात के समय स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत इसकी सूचना दुकान संचालक और आसपास के लोगों को दी।

स्थानीय लोगों ने बुझाने की कोशिश, लेकिन आग ने लिया विकराल रूप

सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि दुकान के अंदर बड़ी मात्रा में हार्डवेयर और सेनेटरी सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई और अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।

Palamu News: फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कई घंटे तक लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था। फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को आसपास की अन्य दुकानों और मकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

50 से 60 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

दुकान संचालक नागेंद्र विश्वकर्मा ने गुरुवार सुबह बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि दुकान में हार्डवेयर और सेनेटरी सामान के अलावा बड़ी मात्रा में सीमेंट भी रखा हुआ था। दुकान लिंटर वाले भवन के ऊपरी हिस्से में संचालित होती थी, जबकि अंडरग्राउंड गोदाम में सीमेंट सहित अन्य सामग्री रखी गई थी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में करीब 50 से 60 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

Palamu News: पुलिस कर रही आग लगने के कारणों की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।

स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल

इस घटना के बाद पोलपोल बाजार के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Also Read: Jamshedpur News: डॉक्टर्स डे पर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और वृक्षारोपण का आयोजन

Latest Posts