spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJharkhand news: रामगढ़ में शुरू हुआ #JharkhandSIR अभियान, सोशल मीडिया के जरिए...

Related Posts

Jharkhand news: रामगढ़ में शुरू हुआ #JharkhandSIR अभियान, सोशल मीडिया के जरिए मतदाता जागरूकता पर जोर

  • विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गति देने के लिए डीसी ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने सोशल मीडिया पर चलाया #JharkhandSIR अभियान, मतदाताओं से एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की अपील।

Jharkhand: विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान को सफल बनाने के लिए रामगढ़ जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर #JharkhandSIR अभियान की शुरुआत की है। मंगलवार को उपायुक्त (डीसी) ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत सहित जिले के सभी अधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस अभियान से जुड़ने और मतदाता सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।

Jharkhand news: बीएलओ और मतदाताओं ने भी चलाया जागरूकता अभियान

अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और मतदाताओं ने भी #JharkhandSIR हैशटैग के साथ चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों वाले पोस्टर प्रदर्शित किए। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी पहुंचाना और उन्हें समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रेरित करना है।

डीसी ऋतुराज ने की लोगों से सहयोग की अपील

उपायुक्त ऋतुराज ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अगले एक महीने तक चलने वाले इस विशेष अभियान में प्रत्येक पात्र मतदाता की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए एन्यूमरेशन फॉर्म (Enumeration Form) को भरकर निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करना आवश्यक है।

Jharkhand news: 100 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचेगी प्रशासन की टीम

डीसी ने बताया कि जिले में चुनाव कार्य में लगे कर्मचारी प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। मतदाताओं को फॉर्म भरकर संबंधित कर्मियों को वापस देना होगा। उन्होंने कहा कि कम समय में इस अभियान को सफल बनाने के लिए मतदाताओं का जागरूक होना आवश्यक है। इसलिए प्रशासन जागरूकता वाहन के साथ-साथ सोशल मीडिया का भी प्रभावी उपयोग कर रहा है।

सोशल मीडिया बना जागरूकता का बड़ा माध्यम

प्रशासन का मानना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोग अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों तक इस अभियान की जानकारी आसानी से पहुंचा सकते हैं। इससे अधिक से अधिक लोग एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करेंगे और मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफल होगा।

Also Read: Jharkhand news: बिष्टुपुर हत्याकांड पर आजसू का हमला, कन्हैया सिंह बोले- अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस

Latest Posts