spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJharkhand News: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दर्दनाक हादसा, राजमिस्त्री की मौत

Related Posts

Jharkhand News: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दर्दनाक हादसा, राजमिस्त्री की मौत

  • तेज रफ्तार तेल टैंकर ने पैदल जा रहे मजदूर को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Jharkhand: जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में सोमवार रात टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर हुए भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बांकादा गांव निवासी मुचीराम मुदी (48) के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

मजदूरी कर लौट रहे थे घर, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मुचीराम मुदी रोज की तरह जमशेदपुर में मजदूरी का काम कर अपने बड़े बेटे के साथ घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि दोनों बस की छत पर सवार होकर वापस गांव जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद वे हलुदबनी कैंप के पास बस से उतर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मुचीराम मुदी किसी परिचित की बाइक मिलने की उम्मीद में पैदल ही बोंटा गांव की ओर बढ़ रहे थे।

Jharkhand News: तेज रफ्तार टैंकर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

इसी बीच जमशेदपुर की ओर से काटिन की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का चक्का उनके शरीर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर काफी दूर तक खून बिखर गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी उमेश महतो मौके पर पहुंचे। वहीं बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने टाटा-पटमदा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों का कारण बन रही है और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।बाद में कमलपुर थाना पुलिस द्वारा टैंकर को पकड़ लिए जाने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया।

Jharkhand News: गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि मुचीराम मुदी बेहद गरीब परिवार से थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा बेटा विवाहित है। बड़ा बेटा अभी अविवाहित है और पिता के साथ मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारी निभाता था। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी, वाहन जब्त

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार टैंकर को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय वाहन चालक की लापरवाही कितनी थी और घटना किन परिस्थितियों में हुई।

Also Read: Jharkhand News: जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, खेत में काम के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Latest Posts