- 2022-26 बैच के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, भावुक माहौल में हुआ सेरेमोनियल कैप टॉस
Jamshedpur: Mrs. KMPM Vocational College में 2022-26 सेशन के ग्रेजुएट हो रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए भव्य ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में BBA, BCom, BCA, BSc EWM, BSc IT और BSc मैथ स्ट्रीम के विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा के सफल समापन का उत्सव मनाया गया। समारोह में JEM Foundation के एडमिनिस्ट्रेटर ए.एफ. मैडन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत संबोधन के साथ हुई।

Jamshedpur College News: विद्यार्थियों को दिए गए सर्टिफिकेट और मेमेंटो।
ग्रेजुएशन समारोह के दौरान सभी सफल विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट और मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच उत्साह और भावुकता का माहौल देखने को मिला।
Jamshedpur College News: “आज नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है” : ए.एफ. मैडन
मुख्य अतिथि ए.एफ. मैडन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल कॉलेज जीवन का अंत नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है।
उन्होंने कहा,
“आप सभी KMPM और JEM Foundation के एम्बेसडर हैं। इस संस्थान ने आपमें अनुशासन, ईमानदारी और सेवा की जो भावना विकसित की है, उसे जीवनभर आगे बढ़ाते रहें।”

Jamshedpur College News: प्राचार्या डॉ. रीता कुमारी ने की विद्यार्थियों की सराहना
कॉलेज की प्राचार्या Dr. Rita Kumari ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 2022-26 बैच ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज सेवा, नैतिक मूल्यों और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया।
Jamshedpur College News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
समारोह के दौरान जूनियर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके अलावा विद्यार्थियों के कॉलेज सफर को दर्शाने वाला एक विशेष AV प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी को भावुक कर दिया। कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण सेरेमोनियल कैप टॉस रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का जश्न मनाया। पूरे ऑडिटोरियम में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।




