spot_img
spot_img
HomeझारखंडPalamu News: अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक्सयूवी-500 से 100 बोतल...

Related Posts

Palamu News: अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक्सयूवी-500 से 100 बोतल देशी शराब बरामद

  • बिहार ले जाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस ने वाहन समेत चालक को दबोचा

Palamu: बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच झारखंड से हो रही अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) दिव्यांश शुक्ला के निर्देश पर दंगवार ओपी क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान एक्सयूवी-500 वाहन से 100 बोतल अवैध देशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने चलाया विशेष जांच अभियान

पुलिस को 13 मई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर की एक एक्सयूवी-500 वाहन में अवैध शराब लोड कर दंगवार मार्ग के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही दंगवार ओपी चेक पोस्ट के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान हरियाणा नंबर (HR-26-BZ-0496) की एक्सयूवी-500 को रोककर तलाशी ली गई।

Palamu News: वाहन से 100 बोतल देशी टनाका शराब बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन से चार पेटी अवैध देशी टनाका शराब मिली। प्रत्येक पेटी में 25 बोतल शराब रखी गई थी। इस प्रकार कुल 100 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार शराब की यह खेप बिहार में सप्लाई की जानी थी, जहां शराबबंदी कानून लागू है।

चालक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गिरफ्तार चालक की पहचान विक्रांत सिंह, पिता रामाश्रय सिंह, निवासी बहेरा थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 103/26 के तहत विभिन्न धाराओं और उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Palamu News: बिहार सीमा से सटे इलाकों में बढ़ाई जाएगी निगरानी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार सीमा से जुड़े क्षेत्रों में शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में सीमा क्षेत्रों में और अधिक सख्ती बरती जाएगी तथा संदिग्ध वाहनों की जांच तेज की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब कारोबार से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Also Read: Jamshedpur Yoga News: अवसाद से मुक्ति के लिए अष्टांग योग जरूरी, आनंदसाधिका आचार्या

Latest Posts