- हजारीबाग बैंक लूट के बाद खूंटी पुलिस अलर्ट, 55 बैंकों का किया गया सुरक्षा ऑडिट
Khunti: में हाल ही में हुई बैंक लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने जिले के सभी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर “ऑपरेशन सतर्क” अभियान के तहत जिले के कुल 55 बैंकों का विशेष सुरक्षा ऑडिट किया गया। पुलिस की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई।
सीसीटीवी, गार्ड और अलार्म सिस्टम की जांच
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, अलार्म सिस्टम और अन्य सुरक्षा संसाधनों की गहन जांच की। इसके अलावा बैंक परिसरों में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा मानकों के पालन की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने का निर्देश दिया।
जिन बैंकों में कमी मिली, उन्हें दिए गए निर्देश
ऑडिट के दौरान जिन बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पाई गई, वहां संबंधित शाखा प्रबंधकों को जल्द आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बैंक ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आगे भी इस तरह के जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।
हजारीबाग बैंक लूट के बाद बढ़ाई गई सतर्कता
उल्लेखनीय है कि Hazaribagh जिले के Barhi स्थित Bank of Maharashtra शाखा में 24 अप्रैल को दिनदहाड़े करोड़ों रुपये के सोना और नकदी की लूट हुई थी। इस मामले में झारखंड पुलिस ने Uttar Pradesh एसटीएफ के साथ मिलकर अंतरराज्यीय बैंक लुटेरा गिरोह के तीन आरोपितों को Varanasi से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपितों के पास से करीब एक किलो सोना, 20 लाख रुपये नकद, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।
Also Read: Jharkhand News: टूइलाडुंगरी में लगातार दूसरे दिन कारों में लगी आग, साजिश की आशंका



