spot_img
spot_img
HomecrimeJamshedpur MLA Saryu Roy Cyber Complaint : विधायक सरयू राय की छवि...

Related Posts

Jamshedpur MLA Saryu Roy Cyber Complaint : विधायक सरयू राय की छवि धूमिल करने का आरोप, साइबर थाना में शिकायत दर्ज

• सोशल मीडिया लाइव को लेकर बढ़ी सियासी सरगर्मी

Jamshedpur MLA Saryu Roy Cyber Complaint : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए एक लाइव प्रसारण के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। मामले को गंभीर मानते हुए जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह और पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने बुधवार को बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

गोपाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप

शिकायत में मानगो के सहारा सिटी निवासी गोपाल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया लाइव के माध्यम से विधायक सरयू राय के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

21 अप्रैल के लाइव का हवाला, बिना प्रमाण आरोप

जदयू नेताओं ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि 21 अप्रैल को प्रसारित लाइव वीडियो में गोपाल यादव ने बिना किसी ठोस प्रमाण के विधायक पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार करने जैसे गंभीर आरोप लगाए नेताओं का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह निराधार, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण हैं, जिनका उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ लेना और जनता के बीच भ्रम फैलाना है।

सामाजिक माहौल पर भी असर की आशंका

पप्पू सिंह और नीरज सिंह का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल एक जनप्रतिनिधि की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि शहर के सामाजिक माहौल को भी प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाए।

पुलिस ने शुरू की जांच, तकनीकी विश्लेषण जारी

साइबर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, फेसबुक लाइव वीडियो की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि तथ्यों की पुष्टि की जा सके। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Chakradharpur Railway Division Hindi Promotion : चक्रधरपुर रेल मंडल में हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, DRM ने की समीक्षा

Latest Posts