spot_img
spot_img
HomeझारखंडLatehar News: जंगली भैंसा के हमले में दो महिलाओं की मौत, महुआ...

Related Posts

Latehar News: जंगली भैंसा के हमले में दो महिलाओं की मौत, महुआ चुनने गई थीं जंगल

  • जंगल में दर्दनाक हादसा

Latehar: जिले के छिपादोहर वन क्षेत्र अंतर्गत मोरवाई जंगल में जंगली भैंसा के हमले से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय सिलमानिया देवी और 50 वर्षीय शांति कुँवर के रूप में हुई है, जो मोरवाई गांव की रहने वाली थीं।

महुआ चुनने गई थीं महिलाएं

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं सोमवार को अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ जंगल में महुआ चुनने गई थीं। इसी दौरान अचानक जंगली भैंसा का झुंड वहां पहुंच गया और महिलाओं पर हमला कर दिया।

बचने की कोशिश में दो महिलाएं बनी शिकार

हमले के दौरान सभी महिलाएं अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं, लेकिन सिलमानिया देवी और शांति कुँवर भैंसा के चपेट में आ गईं। जंगली भैंसा ने दोनों को पटक-पटक कर मार डाला।

अगले दिन मिला शव

शाम तक जब दोनों महिलाएं घर नहीं लौटीं तो परिजन चिंतित हो गए और उन्हें खोजने जंगल पहुंचे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।मंगलवार को दोबारा खोजबीन के दौरान दोनों का शव जंगल में बरामद किया गया।

वन विभाग ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेस्टर रजनीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

मुआवजा और चेतावनी

वन विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को तत्काल 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। शेष मुआवजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे घने जंगलों में जाने से बचें और सतर्क रहें।

Also Read: Jamshedpur Suicide Case: संतान सुख न मिलने के दर्द में महिला ने दी जान, सुसाइड नोट मिला

Latest Posts