spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरRanchi University New VC : रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति डॉ. सरोज...

Related Posts

Ranchi University New VC : रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने संभाला पदभार, बिरसा मुंडा और डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

  • नवनियुक्त कुलपति ने विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर की नई शुरुआत

Ranchi University : रांची विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने नए दायित्व की शुरुआत की।

बिरसा मुंडा की धरती पर आने को बताया गौरवपूर्ण क्षण

कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर आना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों की शुरुआत बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से करना उन्हें ऊर्जा, प्रेरणा और संकल्प प्रदान करता है।

परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स विभाग में हुआ स्वागत

इसके बाद कुलपति परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स विभाग पहुंचीं, जहां विश्वविद्यालय की डिप्टी डायरेक्टर (वोकेशनल) डॉ. स्मृति सिंह सहित शिक्षकों ने उनका पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के क्रम में डॉ. सरोज शर्मा लॉ डिपार्टमेंट (आईएलएस) पहुंचीं, जहां उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

संविधान और लोकतंत्र पर दिया विशेष संदेश

कुलपति ने कहा कि भारत का समतामूलक समाज, सशक्त संविधान और सफल लोकतंत्र बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की अमूल्य देन है। उनके विचारों और संघर्षों की वजह से देश लोकतांत्रिक मूल्यों पर गर्व करता है।

हर वर्ष और भव्य रूप से मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती

उन्होंने कहा कि आईएलएस विभाग का संविधान से विशेष संबंध है, इसलिए आने वाले वर्षों में 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती को और अधिक गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

Also Read : Potka Road Accident : पोटका में खड़े हाईवा से टकराई बाइक, पति की मौत; पत्नी घायल

Latest Posts