spot_img
spot_img
HomeझारखंडIIT-ISM Dhanbad Innovative 2026 : भारत की ज्ञान परंपरा ने विश्व को...

Related Posts

IIT-ISM Dhanbad Innovative 2026 : भारत की ज्ञान परंपरा ने विश्व को दिशा दी, नवाचार से फिर बनेगा नेतृत्वकर्ता : राज्यपाल

  • IIT (ISM) धनबाद के ‘इंवेटिव 2026’ में बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

IIT-ISM Dhanbad Innovative 2026 : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सोमवार को IIT (ISM) Dhanbad द्वारा आयोजित ‘इंवेटिव 2026’ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा सदैव विश्व का मार्गदर्शन करती रही है और आज देश नवाचार-आधारित विकास के जरिए उसी गौरव को पुनः प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

नवाचार, अनुसंधान और निवेश का संगम बना ‘इंवेटिव 2026’

राज्यपाल ने कहा कि ‘इंवेटिव 2026’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि ऐसा मंच है जहां अनुसंधान, नवाचार, निवेश और नीति एक साथ मिलकर देश के विकास की नई दिशा तय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित संस्थान, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और निवेशकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। कार्यक्रम में 150 से अधिक उच्च-क्षमता वाले नवाचार प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), स्वास्थ्य, सेमीकंडक्टर, मटेरियल साइंस और पृथ्वी विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े हैं। यह भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिस्पर्धा और बौद्धिक क्षमता का स्पष्ट संकेत है।

IIT (ISM) धनबाद की भूमिका पर जताया गर्व

राज्यपाल ने IIT (ISM) Dhanbad की गौरवशाली विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संस्थान देश के अग्रणी शैक्षणिक केंद्रों में से एक है, जो नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका व्यक्तिगत रूप से IIT संस्थानों से जुड़ाव रहा है, जिससे उन्हें वहां की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और नवाचार संस्कृति को नजदीक से समझने का अवसर मिला है।

‘लैब से लैंड’ तक नवाचार को पहुंचाने का माध्यम

राज्यपाल ने कहा कि यह मंच ‘लैब से लैंड’ की अवधारणा को साकार करता है, जहां से निकलने वाले विचार और साझेदारियां नए स्टार्टअप्स, तकनीकों और रोजगार के अवसरों को जन्म देंगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के इस दौर में भारत को प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनना अत्यंत आवश्यक है।

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ता देश

उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश लगातार आगे बढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और डिजिटल इंडिया जैसी पहलें नवाचार आधारित विकास को गति दे रही हैं। राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा, ज्ञान और रचनात्मकता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें और सकारात्मकता एवं अनुशासन के साथ देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

वाधवाणी इनोवेशन सेंटर और प्रोजेक्ट रिन्यू सूर्या का उद्घाटन

इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा वाधवाणी इनोवेशन सेंटर और प्रोजेक्ट रिन्यू सूर्या का भी उद्घाटन किया गया, जो भविष्य में नवाचार और तकनीकी विकास को नई दिशा देने में सहायक होंगे।

Also Read : Palamu Road Accident CO Injured : पलामू में अंचलाधिकारियों की गाड़ी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो सीओ समेत तीन घायल

Latest Posts