- 294 सीटों में से भाजपा 132 पर आगे, टीएमसी 71 सीटों पर
West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (Assembly Election) 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मजबूत बढ़त बनाते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। सुबह 11 बजे तक निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से भाजपा 132 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) 71 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
अन्य दलों का प्रदर्शन सीमित
शुरुआती रुझानों के अनुसार, वामपंथी दलों और अन्य क्षेत्रीय संगठनों का प्रदर्शन फिलहाल सीमित नजर आ रहा है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी/CPI(M)) एक सीट पर आगे चल रही है, जबकि भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (BGPM) और आजसू पार्टी (AJSU Party) भी एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
अभी सिर्फ रुझान, अंतिम नतीजों का इंतजार
अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने आधिकारिक रूप से जीत दर्ज नहीं की है। ये सभी आंकड़े केवल शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना की प्रक्रिया लगातार जारी है। जैसे-जैसे नए राउंड पूरे होंगे, चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होती जाएगी।
मतगणना केंद्रों पर बढ़ी हलचल, सुरक्षा सख्त
शुरुआती रुझानों के बीच राज्यभर के मतगणना केंद्रों के बाहर राजनीतिक दलों के समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है, ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके।
Also Read: Jamshedpur BJP Meeting : भाजपा घाघीडीह मंडल की बैठक में तीखे तेवर, अपराध और अव्यवस्था पर कड़ा प्रहार



