Ranchi BJP Meeting: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कर रहे हैं बैठक की अध्यक्षता, जिलाध्यक्षों के साथ हुआ मंथन
Ranchi BJP Meeting: रांची। राजधानी रांची के रिंग रोड स्थित सुकुरहुटू के हवेली बैंक्वेट हॉल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई। बैठक का भव्य उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मुख्य आतिथ्य में किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और पूरा परिसर भाजपा के झंडों व बैनरों से पाट दिया गया है।
Ranchi BJP Meeting: जिलाध्यक्षों और प्रभारियों के साथ हुई अहम मंत्रणा
निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे से सांगठनिक बैठकों का दौर शुरू हुआ। सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सभी जिलों के जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ विशेष बैठक की, जिसमें जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति और आगामी रणनीतियों की समीक्षा की गई। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से प्रदेश कार्यसमिति की मुख्य बैठक का आगाज हुआ, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उद्घाटन भाषण देकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया।
Ranchi BJP Meeting: भव्य तैयारियां और जुटी दिग्गजों की फौज
बैठक स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बड़े-बड़े कटआउट और पोस्टर लगाए गए हैं। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच रहे प्रदेशभर के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, सांसदों और कार्यसमिति सदस्यों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जा रहा है।
प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने इस दौरान राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। इस कार्यसमिति की बैठक में राज्य को बेहतर नेतृत्व प्रदान करने, संगठन को और अधिक धारदार बनाने तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए कई बड़े और अहम राजनीतिक निर्णय लिए जाने की पूरी संभावना है।
read also:Berlin Piyush Goyal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूरोप को किया बेनकाब


