- नवी मुंबई में झारखंड भवन निर्माण को मिली बड़ी मंजूरी
Mumbai Jharkhand Bhawan : मुंबई में झारखंड भवन निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। राज्य सरकार को नवी मुंबई के वाशी इलाके में 63.65 डिसमिल जमीन आवंटित कर दी गई है, जिसके बाद जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यह परियोजना लंबे समय से लंबित थी और अब जमीन आवंटन के बाद इसे बड़ी प्रशासनिक सफलता माना जा रहा है।
2024 में बना था 136 करोड़ का प्रस्ताव
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में झारखंड भवन निर्माण के लिए 136 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था।
हालांकि बीते करीब दो वर्षों से यह प्रस्ताव लंबित पड़ा हुआ था। अब जमीन मिलने के बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा, लेकिन देरी के कारण परियोजना की लागत बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा झारखंड भवन
प्रस्तावित झारखंड भवन को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। भवन में:
- बेसमेंट
- ग्राउंड फ्लोर
- सात तल्ले
निर्मित किए जाएंगे।
बेसमेंट में पार्किंग की विशेष व्यवस्था
भवन के बेसमेंट में वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग सुविधा दी जाएगी:
- 27 कार पार्किंग
- 137 बाइक पार्किंग
ग्राउंड फ्लोर पर होंगी ये सुविधाएं
ग्राउंड फ्लोर पर आगंतुकों और अतिथियों के लिए कई आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी:
- डाइनिंग हॉल
- पैंट्री एवं किचन
- जिम
- लॉकर रूम
- वीआईपी वेटिंग लाउंज
पहले और दूसरे तल्ले पर प्रशासनिक सुविधाएं
प्रथम तल्ला:
- वीआईपी वेटिंग लाउंज
- सेमिनार हॉल
- एग्जीबिशन हॉल
द्वितीय तल्ला:
- रेसिडेंट सेक्रेटरी का चेंबर
- मीटिंग रूम
- वेटिंग लाउंज
तीसरे तल्ले पर डॉरमेट्री की व्यवस्था
तीसरे तल्ले पर कुल:
- 10 डॉरमेट्री
- 57 बेड
की व्यवस्था की जाएगी, जिससे अधिक संख्या में लोगों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी।
वीवीआईपी और आम आगंतुकों को मिलेगा लाभ
भवन तैयार होने के बाद:
- राज्यपाल
- मुख्यमंत्री
- अति विशिष्ट अतिथि
- अन्य आगंतुक
को मुंबई प्रवास के दौरान उचित दरों पर बेहतर ठहरने की सुविधा मिल सकेगी।



