spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJharkhand News: मैजिक वैन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर...

Related Posts

Jharkhand News: मैजिक वैन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

  • टाटा–पटमदा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने पैदल युवक को मारी टक्कर, अस्पताल में हुई मौत

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के टाटा–पटमदा मुख्य मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा जलडहर पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार मैजिक वैन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूटी सांसें

घटना की सूचना मिलते ही पटमदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल एमजीएम अस्पताल भेजा गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जलडहर निवासी लगभग 40 वर्षीय अजीत सहिस के रूप में हुई है।

घर लौटते समय हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजीत सहिस पेट्रोल पंप से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलटांड़ से झाड़बामनी की ओर जा रही एक अनियंत्रित मैजिक वैन ने सड़क पार करते समय उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जो उनकी मौत का कारण बनी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि दो महीने पहले ही अजीत के पिता का निधन हुआ था। अजीत ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे |उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। हादसे के समय उनकी पत्नी एक शादी समारोह में गई हुई थी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी, वाहन जब्त

पुलिस ने मौके से मैजिक वैन को जब्त कर लिया है, जबकि चालक घटना के बाद फरार हो गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Latest Posts