spot_img
spot_img
Homeदक्षिण छोटानागपुरखूंटीJharkhand News: हाथी के हमले में किसान की दर्दनाक मौत, खूंटी में...

Related Posts

Jharkhand News: हाथी के हमले में किसान की दर्दनाक मौत, खूंटी में बढ़ता जा रहा जंगली हाथियों का आतंक

  • खेत में फसल देखने गए किसान पर अचानक हमला, मौके पर ही गई जान

Khunti: जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कर्रा थाना क्षेत्र के मास्को पंचायत अंतर्गत देहकेला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जंगली हाथी के हमले में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जेवियर उर्फ चुयू होरो के रूप में की गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है।

खेत में काम के दौरान हुआ हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेवियर सुबह करीब 11 बजे अपने खेत में लगाए गए गरमा धान की फसल की देखरेख के लिए गए थे। उसी दौरान अचानक जंगल की ओर से एक जंगली हाथी खेत की तरफ आ गया। किसान कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

सूंड में लपेटकर कई बार पटका, मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने किसान को अपनी सूंड में लपेट लिया और कई बार जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसे बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की भयावहता ने आसपास के लोगों को झकझोर कर रख दिया।

ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों की आवाजाही बढ़ रही है, जिससे हर दिन जान-माल का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

प्रशासन को दी गई सूचना, मुआवजे की मांग

घटना की सूचना वन विभाग और कर्रा थाना पुलिस को दे दी गई है। प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने की प्रक्रिया जारी है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और सहायता देने की भी मांग की है।

Also Read: Jharkhand Rain News: रांची में बारिश और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, 8 मई तक येलो अलर्ट जारी

Latest Posts