spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरRoad Accident: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाइक और ट्रैक्टर...

Related Posts

Road Accident: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर से मचा कोहराम

  • निर्माणाधीन प्लांट के पास देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, इलाज के दौरान दोनों युवकों ने तोड़ा दम

Jharkhand: के Jamshedpur से सटे पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगनाडीह–पोटका मुख्य सड़क पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह दर्दनाक दुर्घटना (Tata Steel) के कचरा निष्पादन के लिए निर्माणाधीन प्लांट के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक और निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल

मृतकों की पहचान बुकामडीह निवासी जोड़ो माहली उर्फ काला माहुरी तथा काला माहली के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भालकी की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर कार्य कर रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Road Accident: ग्रामीणों ने पहुंचाई मदद, लेकिन नहीं बच सकी जान

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सहायता पहुंचाई। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार सुबह गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Road Accident: पुलिस ने शुरू की जांच

कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में नल-जल योजना के तहत पाइप बिछाने का कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Also Read: CCL CSR Award: सीसीएल को ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया प्लेटिनम अवार्ड से किया गया सम्मानित

Latest Posts