spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand News: कमलेश हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध बना हत्या की वजह,...

Related Posts

Jharkhand News: कमलेश हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध बना हत्या की वजह, तीन गिरफ्तार

  • पत्नी के संबंध से नाराज पति ने रची साजिश, हत्या के बाद शव को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

Ranchi: के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में हुए चर्चित कमलेश हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शिवनाथ कुमार सिंह (33), उसकी पत्नी अंगिता देवी (28) और साहिल राजा (19) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक हाइवा ट्रक, स्कूटी और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

अवैध संबंध बना हत्या की जड़

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस हत्या के पीछे अवैध संबंध मुख्य कारण था। मृतक कमलेश कुमार का संबंध शिवनाथ कुमार सिंह की पत्नी अंगिता देवी के साथ था। इसी बात से नाराज होकर शिवनाथ ने हत्या की साजिश रची और अपने ही घर में इस वारदात को अंजाम दिया।

शव को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपितों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उन्होंने शव को हाइवा ट्रक में डालकर रिंग रोड पर ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया। इतना ही नहीं, शव को ट्रक से कुचलकर इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

3 मई को मिला था शव, पहले लगा हादसा

पुलिस के अनुसार, 3 मई को टाटीसिल्वे के मानकीडीपा रिंग रोड किनारे कमलेश कुमार का शव बरामद हुआ था। शुरुआत में इसे सामान्य सड़क दुर्घटना माना गया, लेकिन जांच के दौरान कई संदिग्ध तथ्य सामने आए, जिससे मामला हत्या का निकला।

एसआईटी की कार्रवाई में खुला राज

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार छापेमारी के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

इस कार्रवाई में डीएसपी मुख्यालय अमर कुमार पांडेय, टाटीसिल्वे थाना प्रभारी हंसे उरांव, नामकुम थाना प्रभारी राम नारायण सहित कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Also Read: Jharkhand News: खनन विभाग की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा, दो वाहन जब्त

Latest Posts