spot_img
spot_img
Homeझारखंडझारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी: JBVNL और टाटा स्टील उपभोक्ताओं पर...

Related Posts

झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी: JBVNL और टाटा स्टील उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू

Ranchi/Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। आयोग ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) और टाटा स्टील (जमशेदपुर) द्वारा प्रस्तावित बिजली दरों में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

जेबीवीएनएल के प्रस्ताव पर औसतन 6.12 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जबकि टाटा स्टील के घरेलू उपभोक्ताओं पर 4.74 प्रतिशत की बढ़ोतरी का असर पड़ेगा। नई बिजली दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जेबीवीएनएल के मामले में फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि टाटा स्टील के टैरिफ में फिक्स चार्ज और एनर्जी चार्ज दोनों में बदलाव किया गया है।

JBVNL उपभोक्ताओं के लिए नई बिजली दरें

ग्रामीण और शहरी घरेलू उपभोक्ता

जेबीवीएनएल के नए टैरिफ के अनुसार ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर 6.70 रुपये से बढ़ाकर 7.20 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है, जबकि फिक्स चार्ज 75 रुपये ही रहेगा।

शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को अब 6.85 रुपये के बजाय 7.40 रुपये प्रति यूनिट भुगतान करना होगा। यहां भी फिक्स चार्ज 100 रुपये ही रहेगा।

घरेलू एचटी उपभोक्ताओं के लिए दर 6.40 रुपये से बढ़ाकर 7.20 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है, जबकि फिक्स चार्ज 150 रुपये रहेगा।

कमर्शियल और औद्योगिक दरें

कमर्शियल श्रेणी में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दर 6.20 रुपये से बढ़कर 6.70 रुपये और शहरी क्षेत्रों के लिए 6.70 रुपये से बढ़कर 7.30 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है।

एचटी कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए 8.00 रुपये प्रति यूनिट और फिक्स चार्ज 400 रुपये निर्धारित किया गया है।

औद्योगिक क्षेत्र में:

  • लो टेंशन इंडस्ट्रियल : 6.10 से 6.60 रुपये प्रति यूनिट
  • अन्य औद्योगिक इकाइयां : 5.90 से 6.40 रुपये प्रति यूनिट
  • स्पेशल सर्विस : 5.25 से 5.80 रुपये
  • स्ट्रीट लाइट : 7.00 से 7.60 रुपये
  • आरटीएस : 5.80 से 6.50 रुपये प्रति यूनिट

हालांकि राहत की बात यह है कि इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों के लिए दरें कम की गई हैं।

  • दिन में : 7.31 से घटकर 7.00 रुपये
  • रात में : 8.77 से घटकर 8.70 रुपये प्रति यूनिट

यह नया टैरिफ 31 मार्च 2031 तक प्रभावी रहेगा।

जमशेदपुर में टाटा स्टील उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

टाटा स्टील के जमशेदपुर स्थित घरेलू उपभोक्ताओं को अब प्रति यूनिट 20 से 50 पैसे अधिक भुगतान करना होगा।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नई दरें

  • 0–100 यूनिट : 3.10 से 3.30 रुपये एनर्जी चार्ज, फिक्स चार्ज 34 से 40 रुपये
  • 100 यूनिट से अधिक : 5.30 से 5.50 रुपये एनर्जी चार्ज, फिक्स चार्ज 70 से 75 रुपये
  • हाई टेंशन घरेलू : 5.25 से 5.75 रुपये प्रति यूनिट, फिक्स चार्ज 95 से 110 रुपये

कमर्शियल और इंडस्ट्रियल

  • कमर्शियल सेवाएं : 6.00 से 6.50 रुपये, फिक्स चार्ज 130 से 150 रुपये
  • लो टेंशन इंडस्ट्रियल : एनर्जी चार्ज 5.75 से 6.00 रुपये, फिक्स चार्ज 150 रुपये
  • हाई टेंशन इंडस्ट्रियल : 450 रुपये फिक्स चार्ज, 6.50 रुपये प्रति यूनिट
  • स्ट्रीट लाइट : 150 रुपये फिक्स चार्ज, 6.80 रुपये प्रति यूनिट
  • रेलवे, मिलिट्री, इंजीनियरिंग : 450 रुपये फिक्स, 6.60 रुपये प्रति यूनिट

कृषि और सिंचाई कार्यों को इस बढ़ोतरी से पूरी तरह मुक्त रखा गया है।

टाटा स्टील UISL (JUSCO) उपभोक्ताओं को राहत

टाटा स्टील यूआईएसएल के उपभोक्ताओं पर अपेक्षाकृत कम बोझ डाला गया है।

  • ग्रामीण घरेलू : 45 रुपये फिक्स, 3.06 रुपये प्रति यूनिट (यथावत)
  • शहरी घरेलू : 3.32 से 3.40 रुपये प्रति यूनिट, फिक्स 80 रुपये
  • हाई टेंशन घरेलू : 80 रुपये फिक्स, 3.35 रुपये प्रति यूनिट
  • ग्रामीण कमर्शियल : 3.10 रुपये प्रति यूनिट, फिक्स 80 रुपये
  • शहरी कमर्शियल : 4.30 रुपये प्रति यूनिट, फिक्स 155 रुपये
  • लो टेंशन इंडस्ट्रियल : 4.70 रुपये प्रति यूनिट, फिक्स 155 रुपये
  • हाई टेंशन : 5.15 रुपये प्रति यूनिट, फिक्स 355 रुपये
  • स्ट्रीट लाइट : 65 रुपये फिक्स, 5.50 रुपये प्रति यूनिट
  • रेलवे/मिलिट्री/इंजीनियरिंग : 195 रुपये फिक्स, 4.90 रुपये प्रति यूनिट

Latest Posts