spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand Sports News: राज्यपाल से मिले झारखंड बधिर क्रिकेट संघ के खिलाड़ी,...

Related Posts

Jharkhand Sports News: राज्यपाल से मिले झारखंड बधिर क्रिकेट संघ के खिलाड़ी, नेपाल डीफ क्रिकेट सीरीज जीतने पर दी बधाई

  • राज्यपाल संतोष गंगवार ने खिलाड़ियों की मेहनत और जज्बे की सराहना की, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

Jharkhand: Santosh Kumar Gangwar से गुरुवार को Jharkhand Deaf Cricket Association के खिलाड़ियों ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। संघ के अध्यक्ष Deepak Yadav के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को टीम की उपलब्धियों और खिलाड़ियों की संघर्षपूर्ण यात्रा की जानकारी दी।

नेपाल डीफ क्रिकेट सीरीज जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम के खिलाड़ियों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने ‘तृतीय टी-20 नेपाल डीफ क्रिकेट टूर सीरीज ऑफ इंडिया 2026’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि पर राज्यपाल ने पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

“खेल अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक” : राज्यपाल

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और टीम भावना का मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह साबित कर दिया है कि चुनौतियां कभी भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं। राज्यपाल ने कहा कि क्रिकेट देश का सबसे लोकप्रिय खेल है और यह गर्व की बात है कि झारखंड के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का आश्वासन

राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज को ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग देना चाहिए। उन्होंने झारखंड बधिर क्रिकेट संघ को यथासंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने का आश्वासन भी दिया।

Also Read: Jamshedpur News: बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, उपायुक्त कार्यालय तक निकाला मार्च

Latest Posts