spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur Fish Dies: धातकीडीह तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत से हड़कंप

Related Posts

Jamshedpur Fish Dies: धातकीडीह तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत से हड़कंप

  • सुबह-सुबह पानी की सतह पर तैरती दिखीं मरी मछलियां, बदबू से बिगड़ी स्थिति

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित धातकीडीह तालाब में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने पानी की सतह पर बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां तैरती देखीं। देखते ही देखते तालाब के चारों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

5 से 8 किलो तक की मछलियों की मौत, कारण रहस्य

जानकारी के अनुसार, मृत मछलियों का वजन लगभग 5 से 8 किलो के बीच बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार रात तक तालाब की स्थिति सामान्य थी, लेकिन गुरुवार सुबह अचानक इतनी बड़ी संख्या में मछलियों का मरना कई सवाल खड़े कर रहा है।

तालाब से उठ रही बदबू, लोग चिंतित

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि तालाब से तेज बदबू आ रही थी, जिससे स्थिति और गंभीर प्रतीत हो रही थी। इससे आसपास रहने वाले लोगों में चिंता और बढ़ गई है।

एंगलिंग क्लब और कर्मियों की चुप्पी

धातकीडीह तालाब का संचालन करने वाले जमशेदपुर एंगलिंग क्लब की ओर से अब तक इस घटना पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। क्लब के पदाधिकारी और वहां मौजूद कर्मचारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। वहीं, सफाई कर्मियों ने भी घटना के कारणों को लेकर अनभिज्ञता जताई है।

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते तालाब की साफ-सफाई और पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाती, तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। लोगों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जुस्को ने शुरू किया मरी मछलियों को हटाने का काम

फिलहाल, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जुस्को की टीम ने तालाब से मरी हुई मछलियों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है, ताकि पानी में और अधिक प्रदूषण फैलने से रोका जा सके।

Also Read : Khunti Truck Accident: घाटी में ट्रक पलटने से खलासी की मौत, दो घायल

Latest Posts