spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur Theft Case: शादी से पहले घर में चोरी, बेहोश कर ले...

Related Posts

Jamshedpur Theft Case: शादी से पहले घर में चोरी, बेहोश कर ले गए गहने और नकदी

  • शादी से पहले घर में बड़ी वारदात

Jamshedpur: बिरसानगर जोन नंबर-3 स्थित हरि मंदिर के पास सोमवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना का पता मंगलवार सुबह तब चला, जब परिवार के लोग नींद से उठे और घर का सामान बिखरा हुआ पाया।

बेहोशी का स्प्रे इस्तेमाल करने की आशंका

पीड़ित सुरेश गोप के अनुसार, रात करीब एक बजे चोर घर में घुसे। उस समय परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। आशंका है कि चोरों ने बेहोशी वाला स्प्रे इस्तेमाल किया, जिससे किसी की नींद नहीं खुली और वे आराम से चोरी कर फरार हो गए।

बेटी की शादी के लिए रखे थे गहने

परिजनों ने बताया कि 3 मई को बेटी की शादी तय थी। इसी वजह से घर में जेवरात और करीब 70 हजार रुपये नकद रखे गए थे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर सारा कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लोगों में आक्रोश

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Also Read: Ranchi News: न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने लोकायुक्त पद की शपथ ली, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Latest Posts