- बिना चालान बालू लदा ट्रैक्टर और फर्जी विवरण वाली हाईवा पकड़ी गई, कार्रवाई जारी
Jharkhand: जिले में अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। मंगलवार देर रात खनन विभाग की टीम ने शहर में विशेष जांच अभियान चलाकर दो वाहनों को जब्त किया। यह कार्रवाई खान निरीक्षक देवानंद शर्मा के नेतृत्व में की गई।
बिना चालान बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त
अभियान के दौरान पोस्ट ऑफिस चौक पर एक ट्रैक्टर को रोका गया, जिसमें करीब 100 घनफीट बालू लदा हुआ था। जांच में चालक के पास कोई वैध खनिज परिवहन चालान नहीं मिला। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रैक्टर को तुरंत जब्त कर लिया गया।
फर्जी चालान के साथ हाईवा भी पकड़ी गई
इसी क्रम में बस स्टैंड चौक पर एक हाईवा वाहन को पकड़ा गया, जिसमें लगभग 1200 घनफीट गिट्टी लदी हुई थी। हालांकि चालक द्वारा प्रस्तुत चालान में केवल 500 सीएफटी गिट्टी का ही उल्लेख था। वास्तविक मात्रा और दस्तावेजों में भारी अंतर पाए जाने पर वाहन को ओवरलोडिंग और फर्जी विवरण के आधार पर जब्त कर लिया गया।
कानूनी कार्रवाई और जुर्माना प्रक्रिया शुरू
खनन विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। जब्त दोनों वाहनों को झारखंड मिनरल रूल्स-2017 (संशोधित-2026) के तहत जुर्माना वसूली तक सदर थाना को सौंप दिया गया है।
अभियान आगे भी रहेगा जारी
खान निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: Jharkhand Politics: जल और बिजली संकट पर भाजपा की रैली 7 मई को, चाईबासा में होगा जनआंदोलन



