spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJharkhand News: संपत्ति विवाद में बुजुर्ग पिता की पिटाई, कोर्ट के आदेश...

Related Posts

Jharkhand News: संपत्ति विवाद में बुजुर्ग पिता की पिटाई, कोर्ट के आदेश पर बेटा समेत छह पर केस दर्ज

  • 84 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट का आरोप, पुलिस कार्रवाई न होने पर अदालत ने दिए एफआईआर के निर्देश

Jamshedpur: जिले के मानगो थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर एक 84 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।पीड़ित शदरुल आलम की शिकायत पर लंबे समय तक पुलिस स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद मामला अदालत पहुंचा, जहां से आदेश मिलने के बाद अब प्राथमिकी दर्ज की गई है।

न्यायालय ने दिया एफआईआर का निर्देश

एस. तिग्गा (न्यायिक दंडाधिकारी) की अदालत ने बीएनएसएस की धारा 175 के तहत मानगो थाना को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। अदालत के आदेश के अनुपालन में थाना प्रभारी ने बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटों सहित छह लोग नामजद

इस मामले में पीड़ित ने अपने तीन बेटों—रुस्तम आलम, मोहम्मद सलीमुद्दीन और शेख अमजद अली—के अलावा बहू शाहीन फातमा और दो पोते फैसल हुसैन एवं एहतेशाम आलम को आरोपित बनाया है। पीड़ित की ओर से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और बबिता जैन ने अदालत में पक्ष रखा।

मारपीट और जबरन हस्ताक्षर का आरोप

शिकायत के अनुसार, 2 दिसंबर को सभी आरोपितों ने मिलकर बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई की। जब उनकी बेटी सायदा खातून बचाव के लिए पहुंची, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। बताया गया कि बुजुर्ग ने पहले ही अपने बेटों को घर और दुकान दे दिया था, लेकिन बाद में आरोपितों ने उन पर सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर हिंसा की गई।

टीएमएच में हुआ इलाज

घटना में घायल हुए शदरुल आलम का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में कराया गया। पीड़ित ने पहले मानगो थाना और फिर वरीय पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें अदालत का सहारा लेना पड़ा।

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दर्ज सभी आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Jharkhand News: बोर्ड रिजल्ट के बीच ‘जीवन’ ने बढ़ाया भावनात्मक सहयोग का दायरा

Latest Posts