spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand crime news: चोरी के दो ट्रैक्टर बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन...

Related Posts

Jharkhand crime news: चोरी के दो ट्रैक्टर बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Dumka: Dumka tractor theft gang arrested पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के दो ट्रैक्टर बरामद किए हैं। साथ ही अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी हुए दोनों ट्रैक्टर भी बरामद कर लिए गए हैं।

पश्चिम बंगाल और झारखंड से जुड़े आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों में पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र के दरपाशीला गांव निवासी बंशी दास, मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के सावराकुड़ी गांव निवासी शेख अजीजुल और शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुलकुलीडंगाल गांव निवासी संजीव मड़ैया शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह झारखंड और पश्चिम बंगाल में वाहन चोरी की घटनाओं में सक्रिय था।

Jharkhand crime news: अप्रैल और मई में हुई थी ट्रैक्टर चोरी

जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल की रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केशियाबहाल गांव निवासी तापस मांझी के घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर चोरी हो गई थी। इस मामले में मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 63/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। इसके बाद 13 मई की रात शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कोलपाड़ा बांकीजोर गांव निवासी मनोज कुमार मंडल के घर के बाहर से भी ट्रैक्टर चोरी कर ली गई थी।

एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम

लगातार हो रही ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच के दौरान शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुलकुलीडंगाल गांव से संजीव मड़ैया को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया।

Jharkhand crime news: पूछताछ में खुला चोरी का राज

पुलिस पूछताछ में संजीव मड़ैया ने ट्रैक्टर चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसने अपने दो अन्य सहयोगियों बंशी दास और शेख अजीजुल के नाम भी बताए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों की निशानदेही पर बरामद हुए ट्रैक्टर

गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए दोनों ट्रैक्टर बरामद कर लिए। एक ट्रैक्टर पश्चिम बंगाल के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के सावराकुड़ी से तथा दूसरा ट्रैक्टर शांतिनिकेतन, बोलपुर से बरामद किया गया। बरामद ट्रैक्टरों में महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर संख्या WB 37C-1540 और ट्रैक्टर संख्या JH 04J-9714 शामिल है।

Jharkhand crime news: पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Also Read: Jharkhand news: किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

Latest Posts