- बरकुंडीय मोड़ के पास संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। तांतनगर थाना क्षेत्र के कोकचो गांव निवासी बुधराम सांडिल की स्कूटी से गिरने के कारण जान चली गई।
चाईबासा जाते समय हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, बुधराम सांडिल (54 वर्ष) अपनी बेटी के साथ सुबह करीब 10:30 बजे किसी जरूरी काम से स्कूटी से चाईबासा जा रहे थे। इसी दौरान बरकुंडीय मोड़ के पास अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूटी की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को उठाकर चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बुधराम सांडिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी बेटी को हल्की चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तांतनगर थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार, यह एक सड़क दुर्घटना का मामला है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
Also Read : Jharkhand well accident : पलामू में कुएं से महिला का शव बरामद, हादसे की आशंका



