spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur News: बिष्टुपुर के नेपाली होटल में लगी भीषण आग, लाखों की...

Related Posts

Jamshedpur News: बिष्टुपुर के नेपाली होटल में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

  • गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, दमकल की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Jamshedpur: Bistupur थाना क्षेत्र स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स (Chamber of Commerce) के समीप शनिवार तड़के एक नेपाली होटल में भीषण आग लग गई। सुबह करीब चार बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। Bistupur Nepali Hotel Fire आग लगने के दौरान होटल में रखा गैस सिलेंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।

दमकल की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक होटल का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

Jamshedpur News: आसपास की दुकानों पर भी मंडराया खतरा

Bistupur Nepali Hotel Fire प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिससे आसपास की दुकानों और भवनों तक आग फैलने का खतरा पैदा हो गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो सिलेंडर विस्फोट के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।

डेढ़ लाख रुपये से अधिक नुकसान की आशंका

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आगलगी की इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी व्यक्ति के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।

Jamshedpur News: वर्षों से चर्चित था नेपाली होटल

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह नेपाली होटल वर्षों से अतिक्रमित भूमि पर संचालित हो रहा था और इलाके में काफी चर्चित था। होटल खासकर अपने मटन व्यंजनों के लिए जाना जाता था, जहां दूर-दूर से लोग खाना खाने पहुंचते थे।

शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव की आशंका

Bistupur Police Station और अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Also Read: Jharkhand News: पुलिस एसोसिएशन के संगठनात्मक चुनाव की घोषणा, 17 और 24 मई को होगा मतदान

Latest Posts