Bankipur By-Election Results : बिहार (Bihar) की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Assembly constituency) पर हुए उपचुनाव की मतगणना (Vote counting for the by-election) के दूसरे चरण की मतगणना में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है। शुरुआती दौर की गिनती में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज कुमार पर 1,161 मतों की बढ़त हासिल कर ली है।
शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर आगे
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को अब तक 3,795 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार 2,634 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच फिलहाल 1,161 मतों का अंतर दर्ज किया गया है।
राजद तीसरे स्थान पर
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी को दूसरे चरण की मतगणना में 664 वोट मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर चल रही हैं। शुरुआती रुझानों ने बांकीपुर सीट पर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
अन्य उम्मीदवारों की स्थिति
प्रारंभिक मतगणना के अनुसार राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तनवीर आलम को तीन अंकों के आंकड़े को छू सके हैं, उनके अलावा प्रगतिशील जनता पार्टी के मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव, भारतीय आम अवाम पार्टी के प्रदीप कुमार, अखिल भारतीय जनसंघ के जितेंद्र दुबे, निर्दलीय अभय चौधरी और राष्ट्रीय गरीब दल के रामबाबू प्रसाद दो अंक के आंकड़े में ही सिमटे हुए हैं। हालांकि दूसरे चरण तक का शुरुआती रुझान हैं। मतगणना के आगे बढ़ने के साथ आंकड़ों में बदलाव संभव है और अंतिम परिणाम निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।


