spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur Yoga News: अवसाद से मुक्ति के लिए अष्टांग योग जरूरी, आनंदसाधिका...

Related Posts

Jamshedpur Yoga News: अवसाद से मुक्ति के लिए अष्टांग योग जरूरी, आनंदसाधिका आचार्या

  • आनंद मार्ग महिला प्रशिक्षण शिविर में मानसिक स्वास्थ्य और योग पर हुआ विशेष सत्र

Jamshedpur: आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से आयोजित महिला स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर (Women Volunteers Training Camp) के प्रथम दिन गुरुवार को आध्यात्मिक एवं Intellectual सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षुओं द्वारा भगवान श्री श्री आनंदमूर्ति जी की प्रतिकृति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण, संवाद और मार्गदर्शन का दौर चला।

मानसिक तनाव और बदलती जीवनशैली पर जताई चिंता

बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य प्रशिक्षक अवधूतिका आनंदसाधिका आचार्या ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति बढ़ता आकर्षण लोगों को मानसिक तनाव और अवसाद की ओर धकेल रहा है। उन्होंने कहा कि आज व्यक्ति अधिक आत्मकेंद्रित होता जा रहा है, जिससे सामाजिक संबंध कमजोर पड़ रहे हैं और मानसिक असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक असमानता, सामाजिक विखंडन और नैतिक मूल्यों में गिरावट के कारण लोगों में निराशा और हताशा बढ़ रही है। विशेष रूप से युवाओं में मानसिक बेचैनी और दिशाहीनता चिंता का विषय बनती जा रही है।

Jamshedpur Yoga News: अष्टांग योग को बताया मानसिक संतुलन का आधार

अवधूतिका आनंदसाधिका आचार्या ने पतंजलि योगसूत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि अविद्या, अहंकार, आसक्ति, द्वेष और मृत्यु का भय मानसिक तनाव के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि अष्टांग योग का नियमित अभ्यास व्यक्ति को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योग और साधना के माध्यम से शरीर और मन में संतुलन स्थापित होता है, जिससे व्यक्ति अनुशासित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा प्राप्त करता है। संतुलित जीवनशैली ही मानसिक स्वास्थ्य और प्रसन्नता की वास्तविक कुंजी है।

Jamshedpur Yoga News: महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

कार्यक्रम में अवधूतिका आनंदप्रभा आचार्या, अवधूतिका आनंदप्रसन्न आचार्या, अवधूतिका आनंदस्नेहमया आचार्या और अवधूतिका आनंदलेखा आचार्या सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में उपस्थित महिलाओं ने योग, साधना और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर गहरी रुचि दिखाई।

Also Read: Road Accident: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर से मचा कोहराम

Latest Posts