कुजू के रोशन नगर में जेबा परवीन की मौत का खुलासा, चोरी के दौरान हत्या की फैलाई थी झूठी अफवाह
Ramgarh Murder Case: रामगढ़ जिले में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। कुजू ओपी क्षेत्र के रोशन नगर में महिला की हत्या हुई थी। जेबा परवीन की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी। उसकी हत्या पति और बहन ने मिलकर की थी। दोनों के बीच अवैध प्रेम संबंध हत्या का कारण बना। विरोध करने पर जेबा को रास्ते से हटा दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Ramgarh Murder Case: अवैध संबंधों के खुलासे और विरोध पर शुरू हुआ था विवाद
एसडीपीओ आलोक रंजन ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वारदात 17 अक्टूबर की रात हुई थी। मृतका जेबा परवीन रउता स्थित अपने घर में थी। उसका पति गुलाम सरवर उर्फ राजन भी मौजूद था। जेबा की बहन नेहा परवीन भी वहां आई हुई थी। नेहा परवीन पास के नईसराय गांव की रहने वाली है। जेबा को दोनों के बीच अवैध संबंध का पता चला। इस पर जेबा ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया।
Ramgarh Murder Case: हाथापाई में दीवार से टकराया सिर, तड़पता छोड़ भागे दोनों आरोपी
विरोध के बाद तीनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। गुलाम सरवर और नेहा ने जेबा को धक्का दिया। धक्का लगते ही जेबा का सिर दीवार से टकरा गया। सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गई। दोनों आरोपी उसे बेसुध छोड़कर भाग निकले। नेहा परवीन पिछले रास्ते से नईसराय चली गई। वहीं गुलाम सरवर भी मौके से फरार हो गया था।
बचने के लिए रची चोरी की झूठी कहानी, पुलिस पूछताछ में टूटा पति
अगले दिन 18 अक्टूबर की रात गुलाम सरवर लौटा था। उसने बचने के लिए चोरी की झूठी अफवाह फैला दी। उसने कहा कि चोरों ने पत्नी की हत्या कर दी। लेकिन पुलिस को उसकी बातों पर गहरा शक था। पुलिस ने नेहा और गुलाम सरवर को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल किया।
छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को दबोचा
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले को सुलझाने में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई। छापेमारी दल में कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह शामिल थे। सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार और एएसआई राजेश कुमार मुस्तैद रहे। महिला आरक्षी सुकमणि समेत अन्य पुलिसकर्मी भी साथ थे। पुलिस की सक्रियता से हत्याकांड का खुलासा हुआ।
इसे भी पढ़ें : Hazaribagh Open Jail: दो पूर्व नक्सलियों ने रचाई शादी, पुलिस बनी बाराती


