spot_img
spot_img
Homeदक्षिण छोटानागपुरखूंटीJharkhand News: खूंटी में महिला समेत दो की निर्मम हत्या, तजना नदी...

Related Posts

Jharkhand News: खूंटी में महिला समेत दो की निर्मम हत्या, तजना नदी किनारे मिले शव | शादी में जा रहे थे दोनों

  • धारदार हथियार से हत्या की आशंका, तजना नदी के पास फेंके गए शव; फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड जांच में जुटे

Jharkhand: झारखंड के खूंटी जिले में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी किनारे एक महिला और एक युवक का शव बरामद हुआ। दोनों की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।

Jharkhand News: मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नेहा कुमारी, निवासी बड़गई गांव, भंडरा थाना क्षेत्र, लोहरदगा के रूप में हुई है। वहीं मृत युवक की पहचान अरुण कुमार राणा के रूप में हुई है, जो नेहा का पड़ोसी था। दोनों के शव तजना नदी के किनारे बरामद किए गए।

धारदार हथियार से हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। जांच अधिकारियों के अनुसार, संभावना है कि हत्या पुल के ऊपर की गई और बाद में सबूत छिपाने के उद्देश्य से शवों को पुल के नीचे तजना नदी किनारे फेंक दिया गया। हालांकि पुलिस ने कहा है कि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा।

Jharkhand News: घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सोयको थाना प्रभारी पी.आर. पांडेय समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाकर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

बहन की शादी में शामिल होने जा रही थी नेहा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नेहा कुमारी की बहन की शादी शनिवार को होने वाली थी। शादी में शामिल होने के लिए नेहा अपने बच्चों को ससुराल से लाने करंज थाना क्षेत्र के डोरिया गांव जा रही थी। इस दौरान उसके साथ उसका पड़ोसी अरुण कुमार राणा भी मौजूद था। रास्ते में दोनों अचानक लापता हो गए, जिसके बाद परिजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

Jharkhand News: शादी का कार्ड बना पहचान का आधार

घटनास्थल से पुलिस को एक शादी का निमंत्रण कार्ड मिला। इसी कार्ड के आधार पर पुलिस ने मृतकों की पहचान की और परिजनों से संपर्क किया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन खूंटी के लिए रवाना हो गए।

हत्या के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह, आरोपियों की पहचान और घटना की पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Also Read: Jharkhand News: गढ़वा में जंगली हाथी का कहर, ग्रामीण को सूंड से उठाकर पटक-पटककर मार डाला, इलाके में दहशत

Latest Posts