spot_img
spot_img
HomeNew DelhiPM Rashtriya Bal Puraskar 2026: नामांकन की अंतिम तिथि अब 15 अगस्त...

Related Posts

PM Rashtriya Bal Puraskar 2026: नामांकन की अंतिम तिथि अब 15 अगस्त तक बढ़ी

PM Rashtriya Bal Puraskar-2026 : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PM Rashtriya Bal Puraskar-2026) के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक बच्चे, अभिभावक और नागरिक 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन या नामांकन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी।

ऑनलाइन माध्यम से ही होगा नामांकन

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पुरस्कार के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से जारी है। पात्र बच्चे स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कोई भी नागरिक किसी योग्य बच्चे का नाम ऑनलाइन पोर्टल पर नामांकित कर सकता है।

इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि पर मिलेगा सम्मान

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया हो। यह सम्मान वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को प्रदान किया जाता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

मंत्रालय के अनुसार, आवेदन के लिए बच्चे का भारतीय नागरिक होना और भारत में निवास करना अनिवार्य है। साथ ही 31 जुलाई 2026 की स्थिति में उसकी आयु 5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।

15 अगस्त तक करें आवेदन

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सभी पात्र बच्चों, अभिभावकों और नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

इसे भी पढ़ें : Shibu Soren Statue: शिबू सोरेन की प्रतिमा पर छिड़ी बहस, कोल्हान के वीर शहीदों को भी सम्मान देने की मांग

Latest Posts