- राज्य में कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्मी का असर जारी, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया
Jharkhand: में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें सबसे अधिक 80 मिलीमीटर वर्षा पाकुड़ जिले के पाकुड़िया में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया, जबकि कुछ जगहों पर गर्मी का असर अभी भी जारी है।
Jharkhand weather news: कई जिलों में दर्ज हुई बारिश
पिछले 24 घंटों में विभिन्न स्थानों पर दर्ज बारिश इस प्रकार रही:
- नावाडीह: 34 मिमी
- पुटकी डीबीसी: 33.4 मिमी
- बोकारो थर्मल: 23.2 मिमी
- गोविंदपुर डीवीसी: 20.8 मिमी
- रामगढ़: 19 मिमी
- तेनुघाट: 17.4 मिमी
- पाकुड़: 12.8 मिमी
- पंचायत डीवीसी: 11.8 मिमी
- मैथन: 10.6 मिमी
- खलारी: 9 मिमी
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
राज्य में मौसम के साथ तापमान में भी विविधता देखने को मिली।
- डाल्टनगंज: अधिकतम 41°C, न्यूनतम 25.9°C
- जमशेदपुर: अधिकतम 40.3°C, न्यूनतम 28.8°C
- रांची: अधिकतम 35.6°C, न्यूनतम 24.6°C
- बोकारो: अधिकतम 35.2°C, न्यूनतम 22.6°C
- चाईबासा: अधिकतम 39.8°C, न्यूनतम 26.8°C
- लातेहार: न्यूनतम तापमान 19.7°C दर्ज किया गया
Jharkhand weather news: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और मध्यवर्ती जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। इसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Also Read: Jharkhand news: विश्व पर्यावरण दिवस पर 106 वाहिनी RAF ने सुंदरनगर परिसर में किया पौधरोपण


