- एसीबी कोर्ट ने मांगे जांच से जुड़े दस्तावेज, 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ था मुंशी
Jharkhand: झारखंड के सिमडेगा जिले में सामने आए रिश्वतकांड मामले में गिरफ्तार होमगार्ड कार्यालय के मुंशी राजू कुमार साहू की जमानत याचिका पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की केस डायरी और साक्ष्य प्रतिवेदन पेश करने का निर्देश एसीबी को दिया है। अब अगली सुनवाई में इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर जमानत याचिका पर निर्णय लिया जाएगा।
7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए हुई थी गिरफ्तारी
एसीबी की टीम ने 21 मई 2026 को राजू कुमार साहू को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उसने होमगार्ड जवान श्रवण कुमार से ड्यूटी लगाने के बदले रिश्वत की मांग की थी।
Jharkhand news: शिकायत के बाद बिछाया गया ट्रैप
पीड़ित श्रवण कुमार ने मामले की शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद टीम ने योजना बनाकर ट्रैप ऑपरेशन किया और आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के दौरान नकदी भी बरामद
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 21 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए थे। इस राशि के स्रोत की जांच भी की जा रही है।
Jharkhand news: भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
इस मामले में ACB थाना कांड संख्या 11/2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच एजेंसी मामले की गहन जांच कर रही है।


