Jharkhand news: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में ग्रीनाथॉन “वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

  • वन विभाग की पहल पर सोनारी वन भवन परिसर से निकली 5 किमी जागरूकता पदयात्रा, करीब 400 लोगों ने लिया हिस्सा

Jharkhand: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में वन विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोनारी स्थित वन भवन परिसर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य पदयात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में करीब 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें वन विभाग के अधिकारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन, पर्यावरण प्रेमी, महिलाएं और युवा शामिल थे।

पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (RCCF) स्मिता पंकज और प्रभागीय वन पदाधिकारी (DFO) सबा आलम अंसारी की उपस्थिति में हुई। दोनों अधिकारियों ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

Jharkhand news: 5 किलोमीटर लंबी जागरूकता पदयात्रा

इसके बाद लगभग 5 किलोमीटर लंबी “वॉक फॉर एनवायरमेंट” पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण बचाने, पौधारोपण और प्लास्टिक मुक्त जीवन से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया।

पर्यावरण संरक्षण के नारे से गूंजा शहर

पूरे मार्ग में “हरियाली बचाओ”, “जल बचाओ”, और “स्वच्छ वातावरण अपनाओ” जैसे नारे गूंजते रहे। इस दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

Jharkhand news: अधिकारियों का संदेश

RCCF स्मिता पंकज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसमें समाज की भागीदारी जरूरी है। DFO सबा आलम अंसारी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए जनजागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है। वन विभाग लगातार पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम चला रहा है।

Also Read: Jharkhand news: झारखंड की जेलों में “VIP सिस्टम” का आरोप; अमीरों, अपराधियों और नक्सलियों को मिल रही खास सुविधाएं