- ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान
Ranchi: सेण्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) को उत्कृष्ट कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के लिए प्रतिष्ठित ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया प्लेटिनम अवार्ड (Greentech CSR India Platinum Award) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हजारीबाग कोयला खनन क्षेत्र में संचालित समग्र सामुदायिक विकास परियोजना के लिए प्रदान किया गया, जिसने आसपास के नौ गांवों के लगभग 5000 परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।
नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मिला सम्मान
सीसीएल की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में यह पुरस्कार कंपनी की टीम ने प्राप्त किया। टीम का नेतृत्व महाप्रबंधक (सीएसआर) सिद्धार्थ शंकर लाल ने किया। यह सम्मान ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और सतत विकास के क्षेत्र में सीसीएल के उल्लेखनीय योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान माना जा रहा है।
CCL CSR Award: जल संरक्षण और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस
CCL CSR Award इस परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं चलाई गईं। इन योजनाओं में तालाब निर्माण और पुनर्जीवन, वाटरशेड विकास, जैविक खेती को बढ़ावा, पशुधन विकास, सूक्ष्म उद्यमों का सृजन, सौर ऊर्जा आधारित पेयजल व्यवस्था और सोलर स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला बढ़ावा
परियोजना की सबसे बड़ी खासियत महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। महिला CCL CSR Award और ग्रामीण महिलाओं को आजीविका आधारित गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया। इस पहल के कारण गांवों में रोजगार और आय के अवसर बढ़े हैं, जिससे पलायन में भी उल्लेखनीय कमी देखने को मिली है। कंपनी के अनुसार, परियोजना से जुड़े परिवारों की औसत वार्षिक आय में वृद्धि दर्ज की गई है।
CCL CSR Award: पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता को मिला बल
सीसीएल की इस परियोजना ने केवल आधारभूत सुविधाओं का विकास ही नहीं किया, बल्कि ग्रामीण समुदायों में आत्मनिर्भरता, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरणीय संतुलन की भावना को भी मजबूत किया है। जल संरक्षण और जैविक कृषि जैसे प्रयासों ने किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाई है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास में भी सक्रिय है सीसीएल
सीसीएल लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में कई जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही है। कंपनी का मानना है कि वास्तविक विकास तभी संभव है जब उद्योग और समुदाय एक साथ आगे बढ़ें।
CCL CSR Award: भविष्य में भी जारी रहेंगे जनहितकारी प्रयास
कंपनी ने कहा कि वह भविष्य में भी खनन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य करती रहेगी। ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया प्लेटिनम अवार्ड सीसीएल की जनकेंद्रित सोच और सतत विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।
Also Read: CSIR NML Jamshedpur: में “स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में तकनीकी हस्तक्षेप” विषय पर कार्यशाला आयोजित



