spot_img
spot_img
HomeझारखंडRanchi Crime News : रांची अरगोड़ा चौक पर बस पर फायरिंग, एक...

Related Posts

Ranchi Crime News : रांची अरगोड़ा चौक पर बस पर फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

  • देर रात बस पर चली गोली, पुलिस ने पीछा कर हथियार के साथ एक अपराधी को दबोचा

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक पर मंगलवार देर रात बस पर फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।फायरिंग करने के बाद बाइक सवार तीन अपराधी मौके से फरार होने लगे, लेकिन पुलिस की तत्परता से एक आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

बस चालक से कहासुनी के बाद चली गोली

बस चालक के अनुसार बिना किसी वजह के बाइक सवार तीन युवक काफी देर से बस के आगे-पीछे घूम रहे थे। इसी दौरान उनकी हल्की कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर एक युवक ने पिस्टल निकालकर बस की ओर फायरिंग कर दी। गोली बस के पास से गुजर गई और किसी यात्री या चालक को चोट नहीं पहुंची। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

फायरिंग की आवाज सुनते ही हरकत में आई पुलिस

अरगोड़ा चौक के आसपास तैनात पीसीआर और गश्ती दल ने जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनी, तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर तीनों अपराधी भागने लगे। गश्ती दल ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी पारस राणा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। रांची पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को दोनों फरार अपराधियों की पहचान संबंधी कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर विभिन्न इलाकों में छापेमारी की जा रही है। अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Also Read: Jamshedpur Road Accident News : टैंकर ने यात्री वाहन को मारी टक्कर, तीन गंभीर

Latest Posts