- सीसीटीवी, सुरक्षा बल और उपकरणों की जांच; चुनावी पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर
Jharkhand: के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बुधवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में लागू सभी सुरक्षा मानकों, विधि-व्यवस्था से जुड़े पहलुओं और रखरखाव की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।
सीसीटीवी और निगरानी प्रणाली की जांच
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, उनके रखरखाव और कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग व्यवस्था को बारीकी से परखा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कैमरे हर समय सक्रिय और सुचारु रूप से कार्यरत रहें।
सुरक्षा उपकरण और लॉग बुक की भी समीक्षा
उपायुक्त ने सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्रों और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की भी जांच की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
ईवीएम सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि ईवीएम की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने तैनात सशस्त्र बलों को सतर्क और जिम्मेदार रहने के निर्देश दिए।
अधिकारी भी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर सहित अन्य अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है।



