- डीएलएसए के जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को नशे से दूर रहने और कानूनी अधिकारों के प्रति किया गया सचेत
Khunti: में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यार्थियों को दी गई कानूनी जानकारी
कार्यक्रम में डीएलएसए, खूंटी के एलएडीसी निखिल मेहता और पीएलवी देवराज विद्यालय पहुंचे, जहां लीगल लिटरेसी क्लब के सदस्य भी मौजूद थे। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न विधिक योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
प्रोजेक्ट सहयोग और वात्सल्य की जानकारी
निखिल मेहता ने छात्रों को “प्रोजेक्ट सहयोग” के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इसके तहत महिला अपराध पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखते हुए उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मुआवजा दिया जाता है। इसके साथ ही “प्रोजेक्ट वात्सल्य” के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह योजना सड़क पर रहने वाले बच्चों के समग्र विकास और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए चलाई जाती है।
नशे के खिलाफ जागरूक किया गया
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें समझाया गया कि नशा एक बुरी आदत है, जो जीवन को नुकसान पहुंचाती है, इसलिए इससे दूर रहना बेहद जरूरी है।
चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज स्कीम की जानकारी
छात्रों को नालसा की चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज स्कीम 2024 के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस योजना के तहत बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों, कानूनी सहायता और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाती है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रह सकें।
Also Read: Jharkhand education news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह आयोजित



