spot_img
spot_img
HomeझारखंडEast Singhbhum Train Accident : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की...

Related Posts

East Singhbhum Train Accident : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग, मौके पर मौत

पूर्वी सिंहभूम, 14 अप्रैल: पूर्वी सिंहभूम जिले के सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदूप गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिदयू सोय के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिदयू सोय रोजाना की तरह मंगलवार सुबह करीब पांच बजे घर से शौच के लिए निकले थे। इस दौरान उन्हें रेलवे ट्रैक पार करना था। जैसे ही वे पटरी पार करने लगे, तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की गति काफी तेज थी, जिसके कारण बुजुर्ग को संभलने का मौका नहीं मिला और टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत सुंदरनगर थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read : IMD Heat Alert Jharkhand : झारखंड में बढ़ी तपिश, जमशेदपुर बना सबसे गर्म शहर; 17-18 अप्रैल को लू का अलर्ट

Latest Posts